दीपक जोशी की घर वापिसी, आज थामेंगे भाजपा का दामन…

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। आए दिन कोई न कोई नेता पार्टी बदल रहा है। इनमें कई दिग्गजों के नाम भी शामिल है। एक बार फिर कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व विधायक दीपक जोशी और पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी जल्दी ही बीजेपी की सदस्यता लेंगे।
जानकारी के अनुसार दोनों नेता आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता लेंगे। एक हफ्ते में कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा झटका होगा। बीते दिनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
नाराज होकर दीपक जोशी ने ली थी कांग्रेस की सदस्यता
बता दें कि दीपक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा था। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Subscribe to my channel



