PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंराजस्थान

सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी भयानक आग, जानिए क्या – क्या हुई हानि…

जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रॉमा आईसीयू में सोमवार तड़के सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें आठ मरीजों की मौत हो गई। हादसे के समय आईसीयू में 24 मरीज भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर मरीज बेहोशी की हालत में मिले, जिनको स्टाफ ने ट्रॉलियों पर लादकर सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, आठ गंभीर मरीजों को बचाया नहीं जा सका।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य मंत्री तुरंत ही मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लेकर मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। परिजन अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर करे कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में लगी आग में अपने एक सदस्य को खोने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि वह मेरी मौसी का बेटा था। वह 25 साल का था और उसका नाम पिंटू था। जब रात 11.20 बजे धुआं निकला, तो हमने डॉक्टरों को सूचित किया था कि मरीजों को समस्या हो सकती है। फिर धीरे-धीरे धुआं बढ़ता गया

धुआं बढ़ने पर डॉक्टर और नीचे परिसर में काम करने वाले सभी लोग चले गए। फिर अचानक इतना धुआं हो गया कि हम मरीजों को निकाल नहीं पाए। फिर भी, हमने चार-पांच मरीजों को निकाला। मेरी मौसी का बेटा वहां था। वह ठीक था। वे उसे एक-दो दिन में छुट्टी देने वाले थे।

PicsArt_10-26-02.06.05

 

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button