PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

शिवराज सिंह की दरियादिली, काफिला रुकवाकर घायल के पास पहुंचे, अपनी कार से भेजा अस्पताल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'नर सेवा ही नारायण सेवा' को किया चरितार्थ, सड़क पर घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल, दरियादिली का वीडियो वायरल.

भोपाल: राजधानी भोपाल की सड़कों पर बुधवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसके बाद राजनीति से ज्यादा इंसानियत की चर्चा छिड़ गई. यह मामला केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपना काफिला रुकवाकर सड़क हादसे में घायल युवक को खुद अस्पताल भिजवाने से जुड़ा है. इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी संवेदनशीलता की जमकर तारीफ हो रही है.

No Slide Found In Slider.

श्यामला हिल्स के पास रुका काफिला

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का काफिला श्यामला हिल्स क्षेत्र से गुजर रहा था. किलोल पार्क के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में दिखाई दिया. यह देखते ही शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल काफिला रुकवाया और स्वयं वाहन से उतरकर घायल के पास पहुंचे. उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा. इतना ही नहीं, मंत्री ने घायल युवक को खुद सहारा देकर उठाया और अपने ही काफिले की गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. जाते समय उन्होंने घायल से कहा कि तुम अस्पताल जाओ, हम फोन करवा रहे हैं.

एक्स पर लिखा, नर सेवा ही नारायण सेवा

इस घटना के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”नर सेवा ही नारायण सेवा.” उन्होंने कहा कि, ”मानवीय संवेदना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है. ग्वालियर के लिए रवाना होते समय रास्ते में घायल युवक को देखकर उन्होंने तत्काल मदद सुनिश्चित की.”

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button