PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरें

न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ने के लिए जीआरएमसी ग्वालियर में हाईटेक वीसी रूम का उद्घाटन

ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) में न्यायिक प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए हाईटेक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। अब मेडिको-लीगल मामलों में चिकित्सकों को गवाही देने के लिए न्यायालय नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वे मेडिकल कॉलेज परिसर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन गवाही दे सकेंगे।

No Slide Found In Slider.

इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ललित किशोर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा सकता है। यह पहल न्यायपालिका और चिकित्सा संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी।

जीआरएमसी प्रशासन के अनुसार मेडिकल कॉलेज में पांच आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष विकसित किए गए हैं। इनके माध्यम से चिकित्सक अस्पताल छोड़े बिना ही न्यायालय की कार्यवाही में शामिल होकर विशेषज्ञ राय एवं गवाही प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे चिकित्सकों का समय बचेगा और अस्पताल की ओपीडी, वार्ड एवं ऑपरेशन जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित नहीं होंगी।

जीआरएमसी के अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने कहा कि यह सुविधा चिकित्सकों के साथ-साथ मरीजों के हित में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। अब न्यायिक प्रक्रिया अधिक तेज, सरल और प्रभावी होगी, जबकि मरीजों को निरंतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होती रहेंगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली का सफल प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button