PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
Uncategorizedग्वालियरताजा ख़बरें

कर्म को ही पूजा मानकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें तो समाज का विकास संभव है : डीन डॉ. धाकड़

भव्य चल समारोह में उमड़ा समाज, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता

मोहना। किरार समाज के आराध्य देव भगवान श्री बलराम जी की जयंती के अवसर पर नगर परिषद मोहना में भव्य चल समारोह एवं जयंती महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की।

No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं पूर्व मंत्री राजकुमार सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आर. के. एस. धाकड़ ने कहां की हम अक्सर समाज का मतलब एक जाति से निकाल लेते हैं जबकि समाज का सही मायने में अर्थ जिस परिवेश में हम रह रहे हैं उसे होता है । हर युग में कर्म की प्रधानता को बताते हुए उन्होंने कहा कि जो जिस पद पर है जिस क्षेत्र में कार्यरत है ,वे अपने अनुभवों को समाज के युवाओं के साथ साझा करें तो समाज का विकास संभव है । उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति समाज की दूरी है उन्हें सक्रिय भूमिका में समाज के उत्थान और विकास के लिए आगे आना होगा ।

समारोह में समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और भगवान श्री बलराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। आयोजन के दौरान चल समारोह में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मान सिंह किरार, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस संजय सिंह यादव, ग्वालियर ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, बीनू पटेल, समाजसेवी नरेश सिंह राजपूत, नगर परिषद मोहना अध्यक्ष राधाकिशन धाकड़, जिला पंचायत सदस्य परीक्षित धाकड़, जनपद पंचायत मुरार अध्यक्ष दिलराज किरार सहित गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के डीन डॉ. आर.के.एस. धाकड़ एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाजबंधुओं ने भगवान श्री बलराम जी के जयकारे लगाए। आयोजन ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

PicsArt_10-26-02.06.05

 

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button