PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरें

सहसराम में हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सर्व समाज की सहभागिता से हुआ विशाल भंडारा, गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु

सहसराम। विजयपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहसराम स्थित हनुमान मंदिर पर सर्व समाज की ओर से विशाल धार्मिक आयोजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

No Slide Found In Slider.

आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में सर्व समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भागीदारी निभाते हुए भंडारे की व्यवस्था में सहयोग किया। श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं की गईं। गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग आयोजन में शामिल हुए। आयोजन में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर गुप्त, विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनाथी धाकड़ सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पंचायत सदस्य परीक्षित धाकड़ ने क्षेत्रवासियों की ओर से आयोजन में सहयोग के लिए 5,100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। आयोजन में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से आयोजित यह धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करता है। हनुमान जी के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में पूरे आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button