PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंमध्य प्रदेशशिवपुरी

पोहरी : बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

पोहरी क्षेत्र में हादसे के बाद आक्रोश, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस की समझाइश के बाद हटाया जाम

शिवपुरी। पोहरी क्षेत्र के कमलाखेड़ी गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र धाकड़ निवासी कमलाखेड़ी के रूप में हुई है। घायल विजय धाकड़ को उपचार के लिए शिवपुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

No Slide Found In Slider.

जानकारी के अनुसार, बिजली लाइन से जुड़े हादसे में धर्मेंद्र धाकड़ करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजय धाकड़ भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीण और परिजन बड़ी संख्या में पोहरी चौराहे पर एकत्रित हुए और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिजली लाइन की देखरेख में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारी और सुपरवाइजर को तत्काल हटाने की मांग की।

मृतक के चाचा बाईश्वराम धाकड़ ने प्रशासन से धर्मेंद्र धाकड़ के परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

चक्काजाम की सूचना मिलने पर पोहरी और भटनावर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं परिजनों से चर्चा कर उनकी मांगें सुनीं। पुलिस की समझाइश के बाद फिलहाल चक्काजाम हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण और परिजन अब थाने पर एकत्रित हैं।

PicsArt_10-26-02.06.05

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। हादसे के कारणों और बिजली विभाग की कथित लापरवाही को लेकर प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button