विजयदाशमी से पदयात्रा पर निकलेंगे दिग्विजय सिंह, उज्जैन से शुरू हो रही यात्रा का रुट प्लान जारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के फर्स्ट फेज का रूट जारी कर दिया गया है. दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा 20 अक्टूबर विजयदाशमी के मौके पर महाकाल की नगरी उज्जैन से निकलेगी जो भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या तक पहुंचेगी. इस यात्रा के पहले चरण का रूट फाइनल कर जारी कर दिया गया है. फर्स्ट फेज में ये पदयात्रा 20 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक मध्य प्रदेश के उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़ एवं गुना जिलों के विभिन्न शहरों और ग्रामीण इलाकों से गुजरेगी.यात्रा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के साथ होगी. इस अवसर पर नृसिंह घाट के समीप बालाजी गार्डन में विश्व कल्याणार्थ असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन-अभिषेक, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसके पश्चात दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारंभ होगी.

Subscribe to my channel



