पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने सिंधिया के स्वागत में दिखाई ताकत, 2028 विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी के संकेत

ताजा ख़बरें

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोहरी विधानसभा क्षेत्र आगमन पर विभिन्न नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती के नेतृत्व में भी सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया। मोहना, बूढ़दा, गोवर्धन सहित बैराड़ में समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर सिंधिया का स्वागत किया।

No Slide Found In Slider.

प्रहलाद भारती के स्वागत कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे आयोजन के जरिए उन्होंने आगामी 2028 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक सक्रियता और दावेदारी के संकेत दिए। समर्थकों की मौजूदगी और स्वागत की भव्यता को क्षेत्रीय राजनीति में शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

प्रहलाद भारती पोहरी विधानसभा से पूर्व में दो बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा कांग्रेस से आए सुरेश धाकड़ को टिकट दिए जाने के चलते उनकी दावेदारी पीछे रह गई थी। अब एक बार फिर भारती क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए राजनीतिक समीकरणों में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

Chief Editor JKA