रामेश्वर ने घुटने तोड़ने की बात कही, दिग्गी सद्बुद्धि के लिए करेंगे रामधुन

भोपाल. यहां से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा अपने तीखे बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में रामेश्वर ने कहा- यहां (विधानसभा क्षेत्र) में नेतागिरी नहीं करना। दिग्विजय सिंह आया था यहां, कुछ करके गया…। और खड़े हो भी मत जाना। कांग्रेस का आदमी इधर आए तो घुटने तोड़ दो। ये वीडियो वायरल हो रहा है। रामेश्वर के बयान पर दिग्विजय ने भी करारा जवाब दिया। कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने इस पर कमेंट किए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाकर प्रदर्शन करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह रामेश्वर शर्मा के घर के सामने 1 घंटे तक राम धुन का पाठ करेंगे। दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में लिखा कि मैं कॉंग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूँ। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति लेकर रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूँगा।

Subscribe to my channel



