PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

मुन्नालाल गोयल ने झांसी रोड बस स्टैंड की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ किया दौरा

 

मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल ने चंद्रबदनी नाका स्थित झांसी रोड बस स्टैंड पर प्राइवेट बस संचालकों के आवेदन पर सड़क, पानी, बिजली सफाई की समस्याओं को लेकर दौरा किया। इस दौरे में उनके साथ नगर निगम अपर आयुक्त श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी श्री अतिबल सिंह यादव एवं भाजपा नेता श्री रमाकांत महते, सर्वश्री विवेक भार्गव, बंटी बघेल, दिनेश शर्मा, शेरू गुर्जर, मनोज शर्मा, भारत सिंह नेताजी, अर्जुन यादव, बचोला गुर्जर, महेश गुर्जर, भोलू पाठक, करन साहू एवं प्राइवेट बस संचालक यूनियन के पदाधिकारी रामनिवास गुर्जर, महेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे ।

No Slide Found In Slider.

इस मौके पर बस संचालक यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि बस अडडे पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी यात्रीगण परेशान है, महिला यात्रियों के लिए शौचालय नहीं हैं, बस अडडे की पूरी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, ठेकेदार द्वारा बस अडडे की बनाई गई बाउण्ड्रीवॉल 4 महिनें पहिले गिर पडी है, दीनदयाल रसोई बहुत छोटी है उसे यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से बढाए जाने की जरूरत है, बस अडडे की सडकों पर बडे-बडे गडडें हो गए हैं तथा बस अडडे पर सबसे बडी परेशानी यह है कि बसें अधिक होने के कारण बस अडडे के अंदर बसें नहीं आ पाती जिसके कारण बसें रोड पर खडी हो जाती हैं जिससे चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसके लिए बस अडडे से लगी हुई राजस्व की भूमि बस अडडे को मिल जाए तो बसों के खडे होने एवं आवागमन में हो रही परेशानी से जनता को निजात मिल जाएगी।

इस मौके पर श्री गोयल ने निगम अधिकारियों को बस अडडे पर एक नलकूप खनन कराने जीर्ण-शीर्ण बाउण्ड्रीवॉल एवं सडक निर्माण करने एवं दीनदयाल रसोई के लिए एक नया हॉल का निर्माण कराए जाने के निर्देश प्रदानप किए तथा बस अडडे से लगी हुई 3 बीघा शासकीय भूमि बस खडी करने के लिए आवंटित करने हेतु शीघ्र ही जिला प्रशासन से चर्चा करने का आश्वासन दिया ।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button