गांधी प्राणी उद्यान में संरक्षित वृद्ध नर तेंदूआ की मृत्यु, नियमानुसार किया गया अंतिम संस्कार

गॉधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में संरक्षित नर तेंदूआ (नानकमत्ता) की आज सोमवार को वृद्वावस्था के कारण स्वाभाविक मृत्यु हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा शव परीक्षण उपरांत नियमानुसार नर तेंदूये का अंतिम संस्कार किया गया।
ज्ञात हो कि गॉधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में संरक्षित नर तेंदूआ (नानकमत्ता) को नैनीताल जू से वर्ष-2014 में लाया गया था वर्तमान में उसकी आयु लगभग 22 वर्ष के मध्य थी। जिस कारण वह काफी वृद्ध हो गया था एवं वृद्धावस्था के करण अस्वस्थ्य था व चलने फिरने में भी असर्मथ हो गया था।
गांधी प्राणी उद्यान में तेंदूआ परिवार का सबसे वृद्ध सदस्य था जिसको पृथक क्रॉल में रख सम्पूर्ण देख-रेख व निरंतर उपचार किया जा रहा था। परन्तु उक्त कारणों के चलते आज दिनांक 07.03.2022 को उसकी मृत्यु हो गई। मृत तेंदूऐ का शव परीक्षण पशु चिकित्सा सेवाऐं ग्वालियर के पशु चिकित्सक डॉ. उमेश दांतरे, डॉ. एल.आर शर्मा, डॉ. जी.के. दुबे एवं डॉ. उपेन्द्र यादव के द्वारा किया गया बाद शव परीक्षण वन विभाग के उपवनमण्डलाधिकरी श्री राजीव कौशल के समक्ष जलाकर परिसर में उसका अंन्तिम संस्कार किया गया। चिड़ियाघर से क्यूरेटर श्री गौरव परिहार, जू कीपर श्री अशोक, सहायक जू कीपर श्री शिव कुमार पाल एवं एनीमल कीपर श्री गौतम इत्यादि उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



