दुःखद खबर : पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल का निधन हो गया है। उनका निधन 83 साल की उम्र में हुआ है। हेमनंद बिस्वाल ने भुवनेश्वर में अंतिम सांस ली। हेमनंद बिस्वाल ओडिसा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। हेमनंद बिस्वाल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक माने जातें थे। बिस्वाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। हेमनंद बिस्वाल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया है।
हेमनंद बिस्वाल को दलितों और आदिवासियों का नेता माना जाता था। वह दोनों समुदायों के हक के लिए आवाज उठाते आए है। बिस्वाल ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। बता दें कि हेमनंद बिस्वाल दिसंबर 1989 से मार्च 1990 तक और दिसंबर 1999 से मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री रहे थे।

Subscribe to my channel



