सोशल इंजीनियरिंग के भरोसे वैतरणी पार करना चाहते हैं भारत सिंह

लोकसभा चुनाव पूरे चरम पर है और केंद्रीय नेतृत्व सहित स्टार प्रचारक धुंआधार जनसंपर्क कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मोदी सरकार के नारे और अबकी बार 400 बार के साथ चुनावी मैदान में हैं और सीधे तौर पर देखा जाए तो स्पष्ट है कि भाजपा पूरी तरह से कमल के फूल और मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है लेकिन मध्यप्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाने वाली ग्वालियर लोकसभा सीट पर इस सबके इतर कुछ अलग ही है। ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा ने हारे हुए घोड़े पर दांव लगाया है, भाजपा ने यहां से विधानसभा चुनाव हार चुके भारत सिंह कुशवाह पर भरोसा जताया है। सूत्रों की मानें तो भारत सिंह कुशवाह को टिकिट उनके राजनीतिक गॉड फादर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की कृपा दृष्टि से मिला है लेकिन कांग्रेस ने भारत सिंह को चुनौती देने अपने हारे हुए घोड़े प्रवीण पाठक पर भरोसा जताया है।
ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को भरोसा नहीं है कि भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल के फूल और मोदी के चेहरे के भरोसे उनकी चुनावी नैया पार लग पाएगी इसलिए वे क्षेत्र में लगातार सोशल इंजीनियरिंग पर ध्यान दे रहे हैं । सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ने ग्वालियर में किरार समाज की बैठक गांधी रोड स्थित किरार भवन में आयोजित की , जहां उन्होंने समाज के चुनीदा लोगों के साथ बैठक कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए शिवराज सिंह चौहान के नाम की दुहाई दी । भारत सिंह कुशवाह भलीभांति जानते हैं कि लोकसभा ग्वालियर में लगभग सभी विधानसभा सीटों में किरार समाज का वोट बैंक बहुलता में है और इसी बहुलता के भरोसे भारत सिंह कुशवाह अपनी वैतरणी पार करना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव तक किरार समाज का वोट बैंक शिवराज सिंह चौहान के नाम पर लगभग भारतीय जनता पार्टी को ही जाता था लेकिन शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री एन बनाए जाने से किरार समाज भारतीय जनता पार्टी से नाखुश है इसलिए इस बार किरार समाज का वोट बैंक कांग्रेस के पक्ष में खिसक सकता है।

Subscribe to my channel



