दिल्ली चुनाव के लिए आप ने जारी की पहली लिस्ट, 11 प्रत्याशियों में से 6 कैंडिडेट कांग्रेस-BJP से आए नेता, देखें लिस्ट

इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली की राजनीति से आई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए आप ने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 11 में से दिल्ली चुनाव के लिए आप ने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में बीजेपी छोड़ी थी। वहीं जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए हैं।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में हो सकते हैं। फरवरी 2025 में विधानसभा की समय सीमा खत्म हो रही है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी चुनावी कार्यक्रमों की भी घोषणा नहीं की है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा समेत अन्य उपचुनावों के परिणाम आने हैं। ऐसे में उम्मी जताई जा रही है कि मध्य दिसंबर तक चुनाव आयोग दिल्ली चुनाव की घोषणा कर सकती है।
किसे कहां से टिकट?
1. छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे.
2. किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे.
3. विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे.
4. रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी.
5. लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे.
6. बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे.
7. सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे.
8. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे.
9. घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे.
10. करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे.
11. मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे

Subscribe to my channel


