PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
Uncategorized

BJP में जाने की अटकलों के बीच बदली ‘हेमंत कथा’, जीतू की सफाई और आरिफ का इशारा

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उपनेता हेमंत कटारे के इस्तीफे की खबर के साथ बीजेपी में जाने की अटकलों ने जैसे ही जोर पकड़ा तो फेसबुक पोस्ट से पहले कटारे ने आग की तरह फैलती इस खबर पर पानी डाला और लिखा “मेरे फोन ना उठाने पर भारी भरकम कयास ना लगाएं. सोमवार से सदन में पूरी तैयारी से मिलूंगा.”

No Slide Found In Slider.

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया “वे सम्मानित उपनेता प्रतिपक्ष हैं और रहेंगे.” विधायक आरिफ मसूद जैसे वजह बताते रह गए कि उनकी आंतरिक व्यथा थी. वो हमारा आंतरिक मामला है. तो पूरी कहानी है क्या. क्यों इस्तीफे की नौबत तक पहुंचे कटारे और क्या बात बिगड़ने से पहले मना लिए गए.

हेमंत के इस्तीफे की खबर और पीछे की कहानी

मध्य प्रदेश की विधानसभा जब भागीरथपुरा के मुद्दे पर गर्मा रही थी और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अड़ी कांग्रेस वॉकआउट कर रही थी. उसके एन बाद तेजी से ये खबर उठी कि उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया है. व्हाट्सअप पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव संजय कामले का अधिकारिक बयान भी दौड़ने लगा, जिसमें कहा गया “पारिवारिक दायित्व और विधानसभा क्षेत्र में समय नहीं दे पाने की वजह हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दिया है.”

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button