PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंभोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पुलिस में साढ़े 4 हजार पदों पर होगी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किए कई ऐलान

भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित पुलिस विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए भर्ती पुलिसकर्मियों को दिए ज्वाइंग लेटर. संवाददाता बृजेंद्र पटेरिया की रिपोर्ट.

भोपाल: मध्य प्रदेश में अगले दो साल में पुलिस के 4 हजार 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा प्रदेश में बैगा, सहारिया और भारिया जनजाति की अलग से बटालियन बनाई जाएगी. भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित पुलिस विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती के लिए अलग से पुलिस भर्ती एवं चयन बोर्ड को लेकर भी बयान दिया है.

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री ने नए भर्ती पुलिसकर्मियों को दिए ज्वाइंग लेटर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए भर्ती किए गए पुलिसकर्मियों को ज्वाइंग लेटर और प्रमोशन लेटर सौंपने के बाद कहा “आम धारणा है कि पुलिस वाले हंसते नहीं हैं, लेकिन आपके चेहरे की खुशी बता रही है कि यह आपके जिंदगी का सबसे अच्छा मौका है.” पुलिसकर्मियों की ताली सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि डंडे बजाने वाले ताली भी बहुत अच्छी बजाते हैं. अहसास होता है कि सच में आपके बदन पर यह खाकी मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास का प्रतीक है. किसी फिल्म का डायलॉग है कि पुलिस की इस वर्दी में आग, आंधी, पानी का कोई असर नहीं होता. इसे पहनकर व्यक्ति शेर बन जाता है. इसका अहसास उसी को होता है, जो इसके पहनता है. हमारी पुलिस देश सेवा, जन सेवा का स्लोगन लेकर हर तरह की परिस्थिति में देश भर में अपनी पहचान सबसे अच्छी साबित करती है.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पदोन्नति का रास्ता खुला है. अभी तक 28 हजार से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी पदोन्नत हो चुके हैं. सीएम ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों को जब भी जो काम सौंपा गया, पुलिस ने उसे पूरा करके दिखाया. सीएम ने कहा कि साल 2023 से अभी तक पुलिस में 14 हजार 704 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है. पुलिस बैंड और एफएसएल की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं.

9751 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा साढ़े 4 हजार से ज्यादा पद बचते हैं. मैंने यहीं मंच पर डीजीपी से कहा है कि आप इसमें सीधी भर्ती के आरक्षक, सब इंस्पेक्टर और इसके अलावा और भी कोई पद हों और उसे आगे बढ़ाएं. अगले दो साल में सभी पद भर दिए जाएंगे. आप अपना काम अच्छे से करें. हम अपने काम अच्छे से करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस चयन बोर्ड के बारे में कहा, इसमें थोड़ा सा पेंच है, लेकिन हम आगे बढ़ते जा रहे हैं.

PicsArt_10-26-02.06.05

बनाई जाएंगी तीन नई बटालियन

मुख्यमंत्री ने कहा “खंडवा में बटालियन बनाई जाएगी. यह जरूर बनना चाहिए. इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है. इसके अलावा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के तहत तीन बटालियन बनाई जाएगी. इसकी पहली बटालियन जल्द बनाई जाएगी. अन्य दो के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बैगा, भारिया, सहरिया के लिए अलग से कंपनियों का गठन किया जाएगा, ताकि अति पिछड़े वर्ग के लोग भी आगे आएं.”

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button