गालियां दोगे तो होगी डेंटिंग और पेटिंग’, आमसभा पर गरमाई सियासत, प्रीतम लोधी के निशाने पर केपी सिंह

शिवपुरी: पिछोर बस स्टैंड पर 8 सितंबर को होने वाली आमसभा को लेकर सियासत गरमा गई है. भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूर्व विधायक केपी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक लोधी ने कहा कि, ”केपी सिंह सीधे-सीधे समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं. यह काम कुछ दलाल नेताओं के जरिए कराया जा रहा है. ढाई साल से पिछोर में शांति थी, लेकिन कुछ लोगों को यह शांति पच नहीं रही है.”
जनता को बेचने वालों को शर्म आना चाहिए
उन्होंने कहा कि, ”ये वही नेता हैं जिन्होंने लोधी समाज व पिछोर की जनता को बेचा है. जनता को उपयोग का सामान बताते हैं. ऐसे नेताओं को शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने जनता को बेचने का काम किया है. अब जनपद और जिला पंचायत के चुनाव आने वाले हैं, इसलिए यह नेता फिर से सक्रिय हो गए हैं. यह पिछोर बचाओ नहीं, बल्कि पिछोर को बेच के आओ अभियान है.” विधायक ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, ”पिछोर की जनता सीधी है, लेकिन अब जागरूक होने की जरूरत है. जब ये नेता वोट मांगने आएं तो इन्हें भगवान की कसम देकर पूछना कि तुमने हमें कितने में बेचा है और आगे कितने में बेचोगे.”
पीएम मोदी को अपशब्द बोलने वालों पर तंज
प्रीतम लोधी ने कहा कि, ”इन नेताओं को शिवपुरी विधानसभा में जनता के बीच जाना चाहिए तब वहां की जनता सवाल करेगी. ये बिकने वाले नेता प्रीतम और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते हैं, जो नेता मोदी को अपशब्द बोलते हैं, उनके नंबर भले ही राहुल गांधी के सामने बढ़ते हों, लेकिन जनता के बीच उनके नंबर कम होते हैं. पिछोर में भी यही हालात हैं. यह नेता प्रीतम को अपशब्द कहकर केपी सिंह के सामने नंबर बढ़ा लेते है, लेकिन जनता के बीच यह नंबर कम हो जाते है.

Subscribe to my channel



