राजस्थान की सरकार में बड़ा फेरबदल

जयपुर : लंबे वक्त से राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सत्ता के लिए नूराकुश्ती चल रही थी, सियासी लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही थी और दोनों ही अपने अपने पक्ष को लेकर दिल्ली हाई कमान के पास पहुँच जाते थे । राजस्थान की सियासत में 20 नवंबर को बड़ा उलटफेर हुआ है। अशोक गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिया है। कल कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी बैठक होने वाली है। इस मीटिंग के बाद गहलोत कैबिनेट की नई टीम का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी तय कर दिया है। फेरबदल 2023 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए किए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि गहलोत और सचिन पायलेट के बीच सुलह हो चुकी है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि पायलेट को क्या जिम्मेदारी दी जाएगी? समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविवार शाम चार बजे नए मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं। बीते दिन तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मंत्रियों की संख्या 18 रह गई थी। राज्य में विधायकों की संख्या 200 है, उसके अनुसार मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकते हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार का फॉर्मूला 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए होने की उम्मीद है।

Subscribe to my channel



