अटल प्रोग्रेस वे” सड़क परियोजना रद्द की जाए, राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, राज्यपाल ,मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन
" आगे किया जाएगा कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह।

मुरैना /जोरा – किसानों ने एकत्रित होकर बेशकीमती, समतल बहुफसली जमीन से प्रस्तावित “अटल प्रोग्रेस वे” सड़क परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए। किसान मुरैना में नेहरू पार्क पर इकट्ठे हुए। वहां से रैली बनाकर पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन देकर मांग की कि “अटल प्रोग्रेस वे” सड़क परियोजना में वेशकीमती, समतल, बहुफसली जमीन अधिकृत किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसका सर्वेक्षण जारी है। इसमें भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के प्रावधानों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। सामाजिक दुष्परिणामों को भी अनदेखा किया जा रहा है। इस परियोजना में जमीन अधिग्रहण होने से किसानों को ओने पौने दाम से मुआवजा मिलेगा और उनकी बेशकीमती, समतल, बहुफसली जमीन अधिग्रहित कर ली जाएगी। जिससे बड़ी संख्या में किसान विस्थापित होंगे और भूमिहीनता बढ़ेगी। इसका सामाजिक दुष्परिणाम बहुत ही भयावह होगा। जिसका अंदाजा लगाया जाना मुश्किल है। किसानों ने बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश किसान सभा के बैनर तले एकत्रित होकर इस सड़क परियोजना को रद्द करने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मुरैना में और जोरा में अनुविभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उनसे तत्काल सर्वे रोकने की भी मांग की गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व मुरैना में श्री कृष्ण यादव ,नरोत्तम सिंह नागर, सरदार सिंह जौरा में किसान नेता गयाराम सिंह धाकड़, ओमप्रकाश श्रीवास, मुकुट बिहारी शर्मा प्रहलाद सिंह कुशवाह आदि ने किया। इसमें बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। किसानों ने आगामी दिनों में कलेक्ट्रेट पर विशाल सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है और उसकी घोषणा भी की है। साथ ही केंद्र सरकार से मांग की है इस परियोजना को रद्द किया जाए। इसमें महामहिम राष्ट्रपति से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल महोदय से भी इस संबंध में विशेष आग्रह किया गया है। कार्यवाही नहीं होने पर किसानों ने आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।

Subscribe to my channel



