ताजा ख़बरेंदिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुरैना
यशोदा यादव बनी सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट

मुरैना जिले की कैलारस तहसील के किरावली गाँव की बहू यशोदा यादव भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति सीमा सुरक्षा बल अर्थात BSF में सहायक कमांडण्ट के पद पर अपनी सेवाएं देकर देश की सरहदों की रक्षा करेंगी। वह हाल ही में सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर से पास आउट हुई तीन महिला अधिकारियों में से एक हैं। संभवतः अंचल से सीमा सुरक्षा बल में श्रीमती यशोदा यादव पहली GD BSF ऑफिसर है।
ज्ञातव्य है कि उनके पति श्री लोकेंद्र सिंह यादव जी भी सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट हैं। यशोदा जी के पिताजी श्री ललन प्रसाद यादव जी भारतीय सेना से सेवा निवृत हैं तथा ससुर श्री राम अवतार यादव जी शिक्षक हैं।
देश एवं समाज को आप दोनों दम्पत्ति पर गर्व है आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Subscribe to my channel



