शिवराज सिंह नहीं दिला सके साली और भाई को टिकिट

जबलपुर से रेखा सिंह और भोपाल से सुरजीत सिंह भाजपा पार्षद रहे हैं। दोनों की छवि बेदाग है। दोनों संगठन में सक्रिय हैं। लेकिन भाजपा ने इस बार इन दोनों का पार्षद का टिकट काट दिया। इन दोनों का दोष सिर्फ यह है कि रेखा सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सगी साली हैं और सुरजीत सिंह सीएम के चचेरे भाई। भाजपा में इस चुनाव में परिवारवाद के खिलाफ जमकर मुहिम चली जिसमें शिवराज सिंह चौहान के यह दोनों रिश्तेदार टिकट से वंचित कर दिए गये। खबर है कि जबलपुर यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अपनी साली के घर पहुंच कर बता दिया था कि वे टिकट दिलाने में कोई मदद नहीं कर सकते। सुरजीत सिंह को संगठन टिकट देना चाहता था, लेकिन विधायक कृष्ण गौर ने विरोध कर दिया। मुख्यमंत्री चाहते तो कृष्णा गौर को सहमत कर सकते थे, लेकिन परिवारवाद के आरोप से बचने उन्होंने भाई की कोई मदद नहीं की।

Subscribe to my channel



