शिवकुंज में तुलसी विवाह का दिव्यआनंद अद्भुत अनुभूति के समान -कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा

बड़वानी : जहां चाह वहां राह यह सब कुछ इच्छाशक्ति के परिणाम स्वरूप ही हम शिवकुंज में देख पा रहे हैं जहां सामाजिक भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण सहजने का एक ऐसा प्लेटफार्म निर्मित हुआ जो न केवल स्थानीय लोगों को नव विकसित पर्यटन स्थल उपलब्ध करा रहा है। बल्कि प्रदेश भर में शिवकुंज जाना पहचाना जा रहा है। यहां आकर किसी भी धार्मिक सांस्कृतिक उत्सव को मनाना आनंद को दिव्यता प्रदान करता है उक्त बातें कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने शिवकुंज में तुलसी शालिगराम विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित पूजन एवं देवउठनी ग्यारस के अनुष्ठान के दौरान कही। उन्होंने सहपत्नी शिव कुंज आशा ग्राम पहुंचकर पंडित आशुतोष जोशी के द्वारा करवाए गए पूजन में भाग लिया और विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान परंपरा अनुसार गन्ने से बनाई गई खोपड़ी की परिक्रमा कर आंवला सावला बोर भाजी उठो देव घंटाल बाजी के साथ परिक्रमा भी की एवं आतिशबाजी के साथ सैकड़ों दीप भी प्रज्वलित किए गए। इस दौरान शिवकुंज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



