PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियर

किलागेट पर रात्रि विश्राम कर ऊर्जा मंत्री ने सुबह जनचौपाल लगाकर सुनी आमजन की समस्याएँ

 

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किलागेट क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर और जनचौपाल लगाकर आमजन की समस्यायें सुनीं। इसके बाद सुबह कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल व स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ किलागेट क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के मकान टूटे हैं, उन जगहों का मलवा शीघ्र हटवाकर विकास कार्य तेजी से करायें, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी से न गुजरना पडे। उन्होंने विकास कार्य तेजी से समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही गुजरी महल तक संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निर्देशित किया कि तानसेन समारोह से पहले सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली जाएं। साफ सफाई के साथ ही आकर्षक लाइटिंग की जाए।
इसके साथ ही कहा कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट है कि उपनगर ग्वालियर के हजीरा व किलागेट क्षेत्र का जो वैभव था, जो भव्यता थी, जो सुंदरता थी वह पुनः स्थापित हो। श्री तोमर ने कहा सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आवागमन सुगम बने एवं हमारी राष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक विरासतों (किलागेट व तानसेन समाधि) तक देश – विदेश के पर्यटक पहुँचे। जब लोगो का आना जाना बढेगा तो व्यापार बढेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

No Slide Found In Slider.
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button