PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंबड़वानीभोपालमध्य प्रदेश

मोहन सरकार की पहल, कृषि कैबिनेट की बैठक भोपाल में नहीं बड़वानी के गांव में

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनूठी पहल के तहत ‘किसान कल्याण वर्ष’ के उपलक्ष्य में आज कृषि कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बड़वानी जिले के ग्राम नागलवाड़ी में आयोजित होगी। आदिवासी अंचल की धरती पर होने जा रही इस कैबिनेट बैठक को सरकार ने किसान, जनजातीय विकास और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के बड़े एजेंडे से जोड़ा है।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य भीलटदेव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि और अन्नदाताओं के कल्याण की कामना करेंगे। इसके बाद आयोजित कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

सरकार इस आयोजन को केवल प्रशासनिक बैठक नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और विकास के संगम के रूप में प्रस्तुत कर रही है। भगोरिया पर्व की पारंपरिक उमंग के बीच विकास का नया उत्सव मनाया जाएगा। मंत्रिपरिषद जनजातीय कला और परंपराओं का सम्मान करते हुए स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देगी।

बैठक में श्रीअन्न (मोटे अनाज) के प्रोत्साहन, नर्मदा तट विकास मॉडल को गति देने, आदिवासी क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि किसान सुरक्षित हों, गांव आत्मनिर्भर बनें और आदिवासी अंचल को विकास की नई दिशा मिले। भगोरिया हाट की ऐतिहासिक धरा से समृद्धि और विश्वास का संदेश पूरे प्रदेश में पहुंचाने की तैयारी है।

PicsArt_10-26-02.06.05

कृषि कैबिनेट की यह बैठक न केवल नीतिगत निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि यह आदिवासी अंचल को मुख्यधारा के विकास से जोड़ने की दिशा में एक प्रतीकात्मक और प्रभावी कदम भी साबित हो सकती है।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button