PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
खेलब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशविशेष

मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में जीता रजत पदक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती चेम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सर्बिया गणराज्य में 1 से 7 नवम्बर की अवधि में सम्पन्न चैम्पियनशिप में प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरेठ की निवासी सुश्री शिवानी ने 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिष्ठित मुकाबला जीता है। शिवानी ने मध्यप्रदेश और भारत का नाम गौरवान्वित किया है। इस चेम्पियनशिप में भारत से 30 खिलाड़ियों और मध्यप्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी शिवानी ने हिस्सा लिया। अंडर 23 चैम्पियनशिप में सम्मानजनक जगह बनाने वाली मध्यप्रदेश की दंगल गर्ल दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके पहले उन्होंने सितम्बर माह में अमेठी में सम्पन्न राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button