PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
Uncategorizedताजा ख़बरेंदतिया

राष्ट्रीय ध्वज देश की पहचान है – कलेक्टर

राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) राष्ट्र का प्रतीक होने के साथ भारत वर्ष की पहचान है। देश के प्रत्येक नागरिक का स्वभीमान है तथा राष्ट्रीय ध्वज दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करता है। हम सबका नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरो में पूरे मान, सम्मान एवं मर्यादा में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।

No Slide Found In Slider.

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने उक्त आशय के विचार ”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत् गैर शासकीय संस्थायें जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन, नवांकुर संस्थाओं तथा समाजसेवियों की सोमवार को आयोजित संयुक्त बैठक में व्यक्त किए।
न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री मुनेन्द्र शेजवार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय मिश्रा सहित सामाजिक संस्थायें, गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रस्फुटन एवं नवांकन संस्थाओं के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् भारत सरकार की मंशा के अनुरूप 11 अगस्त से 17 अगस्त तक ”हर घर तिरंगा” अभियान आयोजित किया गया है। शासन का इस आयोजन के पीछे मुख्य मकसद देश के नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक कर देश भक्ति की भावना पैदा करना है। देश को आजादी दिलाने वाले वीर अमर क्रांतिकारियों को याद भी करना है। उन्हांेने कहा कि किसी भी देश का राष्ट्रीय ध्वज उस देश की पहचान होता है। हमारे देश का तिरंगा देश के प्रत्येक नागरिक का स्वभीमान है तथा राष्ट्रीय ध्वज दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व भी करता है अतः हम सब का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंग फहराकर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियां तिरंगे के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम् भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि हमे अधिक से अधिक लोगांे को ”हर घर तिरंगा अभियान” से जोड़कर अपने घरों पर पूरे मान सम्मान एवं मर्यादा में तिरंगा को फहराने हेतु प्रेरित करें।

सामुदायिक पर्वो के अनुरूप राष्ट्रीय पर्व मनायें
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्वो को समुदायिक पर्वो के अनुरूप हर्ष एवं उल्लास एवं उमंग के साथ मनायें जाए। इन पर्वो पर एक दूसरे को बधाईयां प्रेषित कर मिष्ठान वितरण करें। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त की रात्रि में अपने-अपने घरों पर रोशनी करें, घरों के बाहर रंगोली बनाएं और कम से कम एक दीपक अवश्य लगायें। उन्होंने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को नमन करते हुए हम अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे है।
तिरंगा बिग्रेडियर ध्वज फहराने में करेंगे सहयोग
कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंग अभियान के तहत् जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक देश भक्ति से ओतप्रेत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इन गतिविधियों में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों की भी भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले में स्वतंतत्रा दिवस के अवसर पर ढ़ाई लाख तिरंगे घर-घर फहरायें जायेंगे। तिरंगा पूरे मान सम्मान के साथ फहरे इसके लिए 50 घरों पर 4 सदस्यीय दल (तिरंगा ब्रिगेडियर) बनाये गए है जो सहयोग करेगे। तिरंगा ब्रिगेडियर के सदस्यों को विधिवत प्रशिक्षण भी प्रदाय किया जायेगा

श्री कुमार ने कहा कि जिले में बड़े स्तर पर तिरंगा फहराने का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ”आओ बनाये अपना तिरंगा अभियान” के तहत् तीन वाई दो फुट का तिरंगा बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिसके तहत् एक तिरंगा स्वयं अपने घर पर एवं एक तिरंगा ऐसा परिवार जो तिरंगा क्रय नहीं कर सकते है, उन्हें फहराने हेतु प्रदाय किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि स्वदेश ग्रामोत्थान समिति द्वारा बाल एवं युवा मंचों के माध्यम से पांच गांव एवं नगर के पंचशील नगर में प्रत्येक घर के मुखिया को ध्वजारोहण हेतु प्रेरित कर तिरंगा फहराये जाए।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button