PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सीएम तीर्थ दर्शन योजना में फर्जीवाड़ा, वृंदावन यात्रा की लिस्ट देखी तो चौंके कलेक्टर

छिन्दवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अब तीर्थ दर्शन योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां हितग्राहियों के नाम देखने के बाद कलेक्टर का ऐसा माथा ठनका कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए, जिसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में फर्जीवाड़े की कहानी निकलकर सामने आई. कलेक्टर ने वृंदावन धाम यात्रा में जा रहे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के हितग्राहियों की लिस्ट में पाया था कि कई अपात्र और पहले भी योजना का लाभ ले चुके लोगों के नाम शामिल हैं. जब मामले की जांच कराई तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है.

No Slide Found In Slider.

यात्रा नई लेकिन यात्री पुराने, कलेक्टर ने की कार्रवाई

मध्यप्रदेश तीर्थ दर्शन योजना में जारी शिकवा-शिकायतों के बीच अधिकारियों ने पांच नाम ऐसे पकड़े हैं, जो नियमानुसार अपात्र थे, लेकिन न केवल नगर निगम बल्कि जनपद पंचायत के अधिकारियों ने भी इन्हें पात्रता सूची में डालते हुए वृंदावान धाम जाने की अनुमति जारी कर दी. कलेक्ट्रेट कार्यालय में जांच के बाद पकड़ाए इन हितग्राहियों के बाद कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा कमिश्नर नगर निगम चंद्रप्रकाश राय और जनपद पंचायत सीईओ स्वाति सिंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है.

30 अगस्त को छिन्दवाड़ा से वृंदावन धाम गई थी यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 30 अगस्त को छिंदवाड़ा से स्पेशल ट्रेन मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुई थी. इसके पहले जनपद और नगरीय निकाय स्तर पर अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों की सूची मांगी गई थी. बिना जांच के अधिकारियों ने नाम कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा दिए. कलेक्ट्रेट में जब अधिकारियों ने रेंडम जांच में पात्र हितग्राहियों की सूची देखी तो पाया कि छिंदवाड़ा नगर निगम के चार और छिंदवाड़ा जनपद के एक हितग्राही का नाम रिपीट था. ये हितग्राही पहले भी तीर्थ दर्शन योजना का लाभ ले चुके थे.

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button