PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
उत्तर प्रदेशताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मायावती ने रखा प्रियंका की पीठ पर हाथ,सियासी कयास जारी

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन के बाद प्रियंका गांधी दिल्ली में तीन त्यागराज मार्ग पर उनसे मिलने पहुंचीं। इस दौरान जिस तरीके से प्रियंका गांधी और मायावती की मुलाकात हुई वह निश्चित तौर पर संवेदना व्यक्त करने वाली ही रही। लेकिन चलते वक़्त हुई मायावती और प्रियंका गांधी की बातचीत और बॉडी लैंग्वेज के राजनैतिक गलियारों में मायने निकाले जा रहे हैं।दरअसल प्रियंका गांधी मायावती की मां के निधन के बाद उनको सांत्वना देने के लिए उनके घर तीन त्यागराज मार्ग पहुचीं थी। इस दौरान मायावती ने उनके आने के लिए आभार व्यक्त किया तो प्रियंका गांधी ने भी कहा कि वो उनसे मिलने फिर आएंगी। राजनीतिक विश्लेषक एसएन शंखधर कहते हैं अगर आप प्रियंका गांधी और मायावती की मुलाकात का वह कुछ सेकंड का वीडियो देखें तो मायावती की बॉडी लैंग्वेज से लेकर प्रियंका गांधी की हुई बातचीत के मायने निकाल सकते हैं।
उनका कहना है कि मायावती ने जिस तरीके से प्रियंका गांधी की पीठ पर सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दो बार अपनत्व के साथ हाथ रखकर उनका सांत्वना देने के लिए अभिवादन व्यक्त किया बल्कि आने के लिए धन्यवाद भी कहा वह शिष्टाचार ही था। प्रियंका गांधी का भी शिष्टाचार के नाते इस कठिन घड़ी में मुलाकात के बाद दोबारा मिलने का वायदा करना शिष्टाचार की श्रेणी में ही आता है। लेकिन शंखधर कहते हैं कि राजनैतिक शख्सियतों की इन मुलाकातों के मायने सिर्फ शिष्टाचार नहीं होते बल्कि उसके पॉलिटिकल मतलब होते ही हैं। खासतौर से तब जब माहौल चुनावी हो।

No Slide Found In Slider.
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button