PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियरचुनावताजा ख़बरें

नगर पालिक निगम ग्वालियर के चुनाव परिणाम घोषित महापौर पद पर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार विजयी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यक्रम के तहत रविवार 17 जुलाई को ग्वालियर जिले की सभी नगरीय निकायों की मतगणना सम्पन्न हुई। ग्वालियर नगर पालिक निगम की मतगणना यहाँ श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में की गई। मतों की गिनती के बाद कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किए गए। साथ ही महापौर सहित सभी 66 वार्डों के विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित होने के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
नगर पालिक निगम ग्वालियर के महापौर पद पर इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सुमन यशवीर शर्मा को 28805 मतों से पराजित किया। डॉ. शोभा सिकरवार को 235154 मत और श्रीमती सुमन शर्मा को 206349 मत प्राप्त हुए।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक श्री बी एम शर्मा मतगणना के दौरान पूरे समय मौजूद रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष तिवारी, अपर जिला दण्डाधिकारी श्री इच्छित गढ़पाले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रविवार को सुबह से मतगणना सम्पन्न होने तक लगातार मतगणना व्यवस्था का का जायजा लेते रहे और सुव्यवस्थित एवं सुचारू ढंग से मतगणना सम्पन्न कराई।

No Slide Found In Slider.

पार्षद पद के विजयी एवं निकटतम प्रतिद्वंदियों की सूची इस लिंक पर देखें

https://www.mplocalelection.gov.in/iems/report/resulturbanfinal_detailwise_website2.aspx इस लिंक पर क्लिक कर पार्षद पद के विजयी प्रत्याशियों एवं निकटतम प्रतिद्वंद्वी के मतों सहित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कलेक्टर एवं एसएसपी ने जताया आभार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना सम्पन्न होने पर मतगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों, प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा जिलेवासियों के प्रति आभार जताया है।

PicsArt_10-26-02.06.05

विजयी पार्षद प्रत्याशी –
वार्ड 1 सईदा आसिफ अली कांग्रेस
वार्ड 2 आशा सुरेंद्र चौहान निर्दलीय
वार्ड 3 मंजू राजपूत भाजपा
वार्ड 4 रेखा चंदन राय भाजपा
वार्ड 5 पी पी शर्मा कांग्रेस
वार्ड 6 दीपक मांझी कांग्रेस
वार्ड 7 मोनिका मनीष शर्मा कांग्रेस
वार्ड 8 मनोज राजपूत कांग्रेस
वार्ड 9 अनीता रामु कुशवाह कांग्रेस
वार्ड 10 शकील खान मंसूरी कांग्रेस
वार्ड 11 अनीता रत्नाकर भाजपा
वार्ड 12 मीरा मान सिंह राजपूत भाजपा
वार्ड 13 ज्योति दिनेश सिकरवार भाजपा
वार्ड 14 विनोद माठू यादव कांग्रेस
वार्ड 15 देवेंद्र राठौर भाजपा
वार्ड 16 महेंद्र आर्य भाजपा
वार्ड 17 किरण धर्मेद्र वर्मा कांग्रेस
वार्ड 18 रेखा त्रिपाठी भाजपा
वार्ड 19 कमलेश बलवीर तोमर कांग्रेस
वार्ड 20 मंजूलता जितेंद्र सिंह भाजपा
वार्ड 21 ब्रजेश श्रीवास भाजपा
वार्ड 22 प्रमोद खरे कांग्रेस
वार्ड 23 सुरेश सोलंकी बसपा
वार्ड 24 नागेंद्र राणा भाजपा
वार्ड 25 प्रीती संजय परमार भाजपा
वार्ड 26 ममता अरविंद शर्मा भाजपा
वार्ड 27 लक्ष्मी सुरेश सिंह गुर्जर कांग्रेस
वार्ड 28 गायत्री सुधीर मंडेलिया कांग्रेस
वार्ड 29 गिर्राज सिंह कंसाना भाजपा
वार्ड 30 रेखा अनिल त्रिपाठी भाजपा
वार्ड 31 अंजना जूली शिवहरे भाजपा
वार्ड 32 विवेक सोनू त्रिपाठी भाजपा
वार्ड 33 सुनीता अरुणेश कुशवाहा निर्दलीय
वार्ड 34 रवि तोमर भाजपा
वार्ड 35 चांदनी जंगबहादुर चौहान कांग्रेस
वार्ड 36 भावना भीकम खटीक भाजपा
वार्ड 37 अनीता धाकड़ कांग्रेस
वार्ड 38 भगवान सिंह कुशवाह भाजपा
वार्ड 39 राजाबेटी राकेश माहौर भाजपा
वार्ड 40 संजीव पोटनीस केलकर भाजपा
वार्ड 41 मोहित जाट भाजपा
वार्ड 42 ममता अजय तिवारी भाजपा
वार्ड 43 संजय सिंघल भाजपा
वार्ड 44 यामिनी नवीन परांडे भाजपा
वार्ड 45 अंकित कट्ठल कांग्रेस
वार्ड 46 कपिल शर्मा कांग्रेस
वार्ड 47 जितेंद्र मुदगल बबलू भाजपा
वार्ड 48 हरिपाल भाजपा
वार्ड 49 रश्मि सतीश बोहरे भाजपा
वार्ड 50 अनिल सांखला भाजपा
वार्ड 51 प्रेमलता धर्मेंद्र जैन कांग्रेस
वार्ड 52 सन्ध्या सोनू कुशवाह कांग्रेस
वार्ड 53 योगेंद्र मंगल भैया कांग्रेस
वार्ड 54 उपासना संजय यादव कांग्रेस
वार्ड 55 मनोज तोमर भाजपा
वार्ड 56 सुरेंद्र साहू कांग्रेस
वार्ड 57 अवधेश कौरव कांग्रेस
वार्ड 58 अपर्णा पाटिल भाजपा
वार्ड 59 सरोज हेवरन सिंह कंसाना कांग्रेस
वार्ड 60 केदार सिंह बराहदिया कांग्रेस
वार्ड 61 नाथू राम ठेकेदार निर्दलीय
वार्ड 62 गौरव अशोक सिंह निर्दलीय
वार्ड 63 उमा शिव सिंह यादव निर्दलीय
वार्ड 64 मनोज यादव निर्दलीय
वार्ड 65 गीता भूपेंद्र कुशवाह भाजपा
वार्ड 66 उषा गिर्राज सिंह मावई भाजपा

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button