बैराड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद भारत सिंह ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का रविवार को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पोहरी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन पोहरी विधानसभा के वार्ड क्रमांक-02 स्थित बूथ क्रमांक-61 पर जिला महामंत्री मनीष बंसल के निवास पर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को एकाग्रता के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को सामने लाते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और सहभागिता का माहौल रहा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास, भरत दांतरे, संजय तोमर, पी.पी. नरवरिया, जिला संयोजक सतीश भार्गव, धीरा रावत, केदार यादव, लच्छी धाकड़, पवन गुप्ता और लखन कुशवाह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Subscribe to my channel



