
नगरीय निकाय चुनावों के बाद से ही अध्यक्ष पद के लिए गणित बिठाने के साथ ही पार्षदों के एक दल से दूसरे दल में आने जाने का सिलसिला लगातार चलता रहा और साथ ही अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठने के लिए अंक का खेल चलता रहा, कभी ये प्रबल दावेदार तो कभी उनके पक्ष में समीकरण बनते बिगड़ते रहे लेकिन आखिरकार अध्यक्ष बन गए ।
वार्ड 4 की पार्षद राजकुमारी जमुना प्रसाद कुशवाह को बुधवार को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। राजकुमारी रन्नौद की पहली अध्यक्ष बन गईं हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दाे दावेदार होने पर वोटिंग कराई। भाजपा के निर्विरोध पार्षद गोलू अमित बोहरे को 11 और कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं भावना राजेश केवट को सिर्फ 4 वोेट ही मिले। अमित बोहरे चुनाव जीत गए। बताया जा रहा है कि विधायक भावना केवट को उपाध्यक्ष बनानेके भरोसे पर भाजपा में लाए ।
नप बदरवास : 3-3 वोट से फिर से प्रयाग बाई अध्यक्ष, भूपेंद्र उपाध्यक्ष बने
भाजपा 10 वोट से बहुमत और 5 निर्दलीयों के अलावा कांग्रेस का एक भी पार्षद नहीं होते हुए भी बदरवास में चुनाव की नौबत बन गई। प्रयाग बाई परिहार फिर से अध्यक्ष बन गईं हैं और भूपेंद्र यादव भी एक बार पुन: उपाध्यक्ष बन गए हैं। प्रयोग बाई को 9 वोट मिले और निर्दलीय नीलम परिहार को 3 वोट से हरा दिया। इसी तरह भूपेंद्र को भी 9 वोट मिले और निर्दलीय मनीता ग्वाल को 3 वोट से हराया। बता दें कि नीलम परिहार, भाजपा पार्षद परमाल सिंह परिहार की पत्नी हैं।
नपा करैरा : शारदा निर्विरोध अध्यक्ष, राजीव सिकरवार उपाध्यक्ष बने
करैरा में 8 पार्षदों के साथ भाजपा बहुमत में थी। 4 कांग्रेस और 3 निर्दलीय प्रत्याशी होते हुए शारदा रामस्वरूप रावत निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं हैं। जबकि राजीव सिकरवार भी निर्विरोध उपाध्यक्ष बन गए हैं। बता दें कि रजनी साहू पार्षद का चुनाव हार गईं, एक अन्य प्रत्याशी भी चुनाव हार गईं। दोनों ही अध्यक्ष पद की दावेदार हारने से शारदा रावत का रास्ता साफ हो गया। बता दें कि शारदा, प्रदेश भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह रावत के भाई रामस्वरूप की पत्नी हैं।

Subscribe to my channel



