PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियर

किराड़ धाकड़ समाज ने धूम धाम से मनाई धरणीधर जयंती

ग्वालियर। राष्ट्रीय धरणीधर समिति के तत्वावधान मैं किरार धाकड़ समाज ने भगवान धरणीधर जयन्ती बडे-जोश खरोस के साथ धूम धाम से मनाई । त्यागी आश्रम गोपेश्वर मंदिर गोलपहाडिया लश्कर में मनाई ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम ग्वालियर के सभापति श्री मनोज तौमर थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता धरणीधर समिति के प्रदेशाअध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह राजपूत ने की विशेष अतिथि के रूप में किराड़ क्षत्रिय लोक न्याय के अध्यक्ष श्री गजराज सिंह जी, श्री मनोज राजपूत पार्षद ,दिग्विजयसिंह राजपूत,डां परसरामसिंह राजपूत, श्री रामनरेश सिंह राजपूत, रूपसिंह राजपूत थे। मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों सहित गणमान्य जनों ने भगवान धरणीधर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुभारम्भ किया ।
इस अवसर पर बक्ताओं ने किराड़ धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर के जीवन व्रत चर्चा करते हुए उनके अनुशरण की बात कही ,साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों,रुढिवादी प्रथाओं को त्यागने के साथ, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ बनाने पर जोर दिया ,आधुनिक उच्चस्तरीय तकनीकी के साथ क्रषि करने पर जोर दिया,इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनोज तोमर ने अपने उद्दवोधन में किरार धर्मशाला कम्पू,के निर्माण कार्य में सहयोग राशि देने की बात कही आपने कहा कि चुनाव में आपके समाज का मुझे भरपूर सहयोग मिला मैं आपका रिणी हूं आप मुझे सेवा का अवसर दें मैं आपका छोटा भाई हूं आपका हर आदेश मेरे लिये महत्वपूर्ण होगा ।

No Slide Found In Slider.


कार्यवाही का संचालन श्री संजीव सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को जिला अध्यक्ष ब्रजमोहन राजपूत, महामंत्री अरविंद धाकड़, जिला अध्यक्ष ग्रामीण- महेश राजपूत,युवा अध्यक्ष अंकित राजपूत ने अंजाम दिया ।उपस्थित सभी स्वजन एवं गणमान्य व्यक्तियों के सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हूआ ।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05
FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button