PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
दतिया

बेटियां सभी क्षेत्रों में आगे आकर समाज एवं देश की सेवा कर रही है – कलेक्टर

मुख्यमंत्री जनसेवा पखवाडे के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में वेटों से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियां आगे आकर समाज एवं देश की सेवा कर रही है। कलेक्टर श्री कुमार ने उक्त आशय के विचार न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं सेवा पखवाड़े के तहत् लाड़ली लक्ष्मी योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेटे एवं बेटियां समान है। समाज को बेटियों के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा। उन्होंने कहा कि आज बेटियॉ सभी क्षेत्रों मंे आकर समाज एवं देश की सेवा कर रही है। आज आवश्यकता है कि हम बेटे एवं बेटियों के बीच में किसी प्रकार का भेदभाव न करें। उन्होंने कहा कि ”समर्थन से ही हौंसला मिलता है” अतः हम सब का दायित्व है कि बालिकाओं का हौंसला अफजाई करें जिससे बालिकाएं और आगे बढ़ सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्थान एवं उनकों आत्म निर्भर बनाने हेतु शासन द्वारा अनेको योजनएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शादी तक की जिम्मेदारी शासन ने ली है। अब बेटियां परिवार एवं समाज पर बोझ नहीं है बल्कि के परिवार के लिए वरदान है इसके लिए शासन ने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की है। अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री वीरेन्द्र पाल सिंह ने वित्तीय साक्षरता के तहत् मोबाईल से नेट वैकिंग का उपयोग करते हुए सावधानी और सतर्कता वरतने की सलाह दी। और कहा कि किसी भी लॉटरी या ईनाम की लिंक पर क्लिक न करें। महिला बाल विकास अधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय ने आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें महिला चिकित्सक डॉ. चारू पटेल, डॉ. संध्या ठाकुर ने बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी। इस दौरान वाधा बार्डर से लौटकर आने वाली लाड़ली लक्ष्मी बालिकायें कु. खुशी प्रजापति, कु. रोशनी वर्मा एवं कु. भूमि अहिरवार उपस्थित थी।

No Slide Found In Slider.

इनका हुआ सम्मान

लाड़ली लक्ष्मी योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में सुसुनी श्रीवास्त/श्री सतीश श्रीवास्तव, सारा खान/अम्मी/मोहम्मद साकिर बसीम, ज्योति वर्मा/हेमलता राकेश, अनामिका संतोष, सुमुनी/सतीश, सलौनी अहिरवार/मुरारी, साक्षी/रवि, आकांक्षा अग्रवाल/वीरेन्द्र, यामिनी अहिरवार/नीरज, रागिनी यादव/महेश यादव, सालिनी यादव/महेश यादव, महक खांन/फरीद खांन, आल्फिया/मतीन, कुमकुम जोशी/दीपक का सम्मान हुआ।

Chief Editor JKA

PicsArt_10-26-02.06.05
FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button