PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
धर्ममुरैना

कलश यात्रा:रामायण देश का गौरवपूर्ण इतिहास, भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम रजौधा मेँ रामकथा का शुभारंभ

 

 

जौरा विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार द्वारा कराई जा रही ग्राम रजौधा मेँ राम कथा मेँ राष्ट्रीय संत अरविन्द जी महाराज के सानिध्य में नौ दिवसीय रामकथा का भव्य शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ । इस अवसर पर उन्होंने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान राम ही संसार में ऐसे महापुरुष हैं जिनके चरित्र पर रामायण जैसा महान धर्म ग्रंथ बन गया रामायण भारतवर्ष का गौरवपूर्ण इतिहास है जिसके माध्यम से आदर्श समाज की स्थापना हो सकती है। उन्होंने कहा कि राम का नाम ही जीवन का आधार है इसके स्मरण करने से ही मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होती है तथा जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है। संगीतमय रामकथा के दौरान रामायण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राम चरित्र से संयुक्त शास्त्र है इसलिए इसको रामायण कहा गया है। रामायण भारतवर्ष का गौरवपूर्ण इतिहास है। पूरी दुनियां में कोई ऐसा महापुरुष नहीं हुआ जिसका जीवन चरित्र ही धर्मशास्त्र बन गया हो। रामायण में भगवान राम के प्राकट्य से लेकर संपूर्ण जीवन चरित्र का बड़े ही विस्तार से वर्णन किया गया है।रामायण की आराधना उपासना करने से भगवान राम की प्राप्ति हो जाती है। भगवान राम का निवास स्थान- जहां श्री सीता लक्ष्मण और समस्त परिकरों के साथ भगवान श्रीराम विराजते हैं। इसलिए इसका नाम रामायण है। रामायण और भगवान राम में अंतर नहीं है।

No Slide Found In Slider.

 

भगवान राम का सुमिरन, चिंतन, ध्यान करने से जिस तरह जीव का कल्याण होता है। रामायण का सुमिरन, चिंतन, ध्यान करने से उसी तरह जीव का कल्याण होता है। इस अवसर पर कथा के आयोजक जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, सूरज प्रताप सिंह सिकरवार, सहित आदि कई लोग मौजूद रहे।

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button