PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ग्वालियर

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने देर रात क्षेत्र में घूमकर विद्युत आपूर्ति की हकीकत को देखा

आम उपभोक्ताओं से उनके घर जाकर की चर्चा विद्युत आपूर्ति किसी भी स्थिति में अवरूद्ध न हो, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 

शहर में विद्युत आपूर्ति की हकीकत जानने ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार की देर रात ग्वालियर विधानसभा एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अचानक भ्रमण पर निकले। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।

No Slide Found In Slider.

 

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने डीडी नगर सब स्टेशन, शताब्दीपुरम, सोवानगर क्षेत्र में भ्रमण किया और उपभोक्ताओं को सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर खराब केबल को देखकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर भी केबल खराब है तो उसको बदलने का कार्य तत्परता से किया जाए।

PicsArt_10-26-02.06.05

 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने डी डी नगर सब स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही विद्युत समस्या के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति की कोई भी शिकायत प्राप्त हो तो उसको ठीक करने का कार्य तत्परता से किया जाए। बिना किसी कारण के विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अधिक गर्मी के कारण विद्युत की खपत बड़ी है। कई स्थानों पर इस कारण से भी विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध होती है। लेकिन विभागीय अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि कहीं भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है तो उसको तत्परता से ठीक किया जाए।

 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभागीय लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होना चाहिए। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से चर्चा के दौरान विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ अन्य समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

दिए।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button