PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिस्वास्थ्य

रीवा में उप मुख्यमंत्री आवास का घेराव, संजय गांधी अस्पताल में लापरवाही और मौत के मामलों पर मांगा इस्तीफा

रीवा : संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में बीते दिनों हुई कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. कथित तौर पर लापरवाही करने वाले डॉक्टरों पर एफआईआर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से स्वास्थ मंत्री के पद से इस्तीफा देने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने रविवार को प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री निवास का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री के निज निवास के गेट पर भी चढ़ गए, जिसके बाद युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया.

No Slide Found In Slider.

बीते दिनों डिलेवरी के बाद हुई थी जच्चा बच्चा की मौत

दरअसल, बीते दिनों संजय गांधी अस्पताल मे गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत हो गई थी. डिलीवरी से कुछ समय पूर्व कल्पना मिश्रा रोते हुए ऑपरेशन थिएटर से बाहर आई थी और पति सहित पिता से गुहार लगाते हुए कहा था कि मुझे डॉक्टर मार डालेंगे. इसके कुछ देर बाद कल्पना और उसके बच्चे की सचमुच मौत हो गई. इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया था.

पिता ने लगाए थे गंभीर आरोप

कल्पना और उसके बच्चे की मौत के बाद कल्पना के पिता ने ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि बेटी के ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों के द्वारा 30 हजार रूपए की मांग की गई थी. जब पैसे नहीं दिए गए तो कहा गया की इसे (बेटी को) यहां से लेकर जाओ. इसके पास देने के लिए कुछ नहीं है. अगर लेकर नहीं गए तो हम इसे जहर का इंजेक्शन दे देंगे. परिजनों ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया. इसके बाद मृतिका के पिता ने राजनितिक दल के नेताओं के साथ सिरमौर चौराहे पर धरना दे दिया. पिता अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. पूरे मामले को मानव अधिकार आयोग ने भी संज्ञान मे लिया है.

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button