महिला पार्षद पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर सफाई, विजयवर्गीय बोले- वह मेरी बेटी जैसी

इंदौर: इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिला पार्षद को लेकर की गई टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर जारी चर्चा के बीच दोनों पक्षों ने मामले में सफाई देते हुए एक दूसरे को पिता-पुत्री बताया है. वहीं विजयवर्गीय ने भी इस मामले में एक बार फिर सफाई दी है. दरअसल अपनी विधानसभा के वार्ड नंबर 5 में रविवार को विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर विजयवर्गीय ने मंच से टिप्पणी करते हुए महिला पार्षद संध्या यादव के शरीर को लेकर टिप्पणी की थी.इस मामले के लगातार चर्चा में रहने और कांग्रेस द्वारा लगातार इसे मुद्दा बनाने पर खुद पार्षद संध्या यादव विजयवर्गीय के बचाव में अपना बयान जारी करना पड़ा है. वहीं विजयवर्गीय ने भी इस मामले में एक बार फिर सफाई दी है.
पार्षद ने कहा, उनका और कैलाश विजयवर्गीय का लंबे समय से पारिवारिक संबंध
पार्षध संध्या यादव ने कहा कि हाल ही में उनके वार्ड में करीब 7 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नर्मदा पानी की टंकी और अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. उनका और कैलाश विजयवर्गीय का लंबे समय से पारिवारिक संबंध रहा है. विजयवर्गीय उनके लिए पिता तुल्य हैं और बचपन से उन्हें स्नेह देते आए हैं. उनके परिवार का भाजपा से पुराना जुड़ाव रहा है और उनके पिता मीसाबंदी रहे हैं.

Subscribe to my channel



