PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़शिवपुरी

ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बैराड़ में स्वागत

भंवरसिंह धाकड़ ने कहा—ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष तेज करेंगे

शिवपुरी। जिले के पोहरी एवं बैराड़ नगर के ठाकुर बाबा मंदिर पर नव नियुक्त ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरसिंह धाकड़ अगर्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान ओबीसी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

No Slide Found In Slider.

बैठक को संबोधित करते हुए भंवरसिंह धाकड़  ने कहा कि ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए सभी को संगठित होकर संघर्ष को और तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ओबीसी वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकार और हक दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना है।

उन्होंने मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 प्रतिशत आरक्षण को होल्ड किए जाने से समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उनके अनुसार, ओबीसी वर्ग अब अपने अधिकारों को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक है और अपने हक के लिए संगठित होकर आवाज उठाएगा।

उन्होंने कहा कि ओबीसी महासभा किसान मोर्चा किसानों और ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी दिनों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर बैराड़ नगर में जगह-जगह भंवरसिंह धाकड़ का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कल्याण सिंह वर्मा, डॉ. हाकिम सिंह यादव, जसवंत धाकड़, रामनरेश यादव, बंटी धाकड़, रामअवतार, योगेश यादव, ब्रजेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों का भी स्वागत किया गया।

PicsArt_10-26-02.06.05
Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button