सीएम तीर्थ दर्शन योजना में फर्जीवाड़ा, वृंदावन यात्रा की लिस्ट देखी तो चौंके कलेक्टर

छिन्दवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अब तीर्थ दर्शन योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां हितग्राहियों के नाम देखने के बाद कलेक्टर का ऐसा माथा ठनका कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए, जिसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में फर्जीवाड़े की कहानी निकलकर सामने आई. कलेक्टर ने वृंदावन धाम यात्रा में जा […]

Continue Reading

13 सितंबर को शिवपुरी में निकलेगी भव्य धाकड़ समाज की शोभायात्रा, हजारों समाजबंधुओं के जुटने की उम्मीद

शिवपुरी। भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धाकड़ (किरार) समाज द्वारा 13 सितंबर 2026, रविवार को शिवपुरी में भव्य शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाजबंधुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शोभायात्रा में शिवपुरी […]

Continue Reading

लाड़ली के बाद अब लाड़ले हुए किसान, मोहन यादव का खेती को फायदे में लाने का प्लान

भोपाल: विधानसभा चुनाव 2028 के लिए अभी पूरे ढाई साल का समय बाकी है, लेकिन मोहन सरकार ने लाड़ली बहना के जरिए महिला वोटर के बाद अब किसानों पर फोकस शिफ्ट किया है. इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही मोहन सरकार अब पूरे प्रदेश में खेती में हुए नए प्रयोग […]

Continue Reading

मध्य प्रदेश पुलिस की धाकड़ आरक्षक वर्षा पटेल, बर्फीली हवाओं को चीर माउंट एल्ब्रुस पर गाढ़ा तिरंगा

जबलपुर: मध्य प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षक वर्षा पटेल ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराया है. 21 अगस्त को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर वर्षा ने 18,510 फीट यानी 5,642 मीटर ऊंचे एल्ब्रुस के शिखर पर पहुंचकर भारत का राष्ट्रीय ध्वज और मध्य प्रदेश पुलिस का झंडा लहराया. […]

Continue Reading

छुक छुक मेमू ट्रेन में बैठते ही नरेंद्र सिंह तोमर को याद आई जवानी, चाय की चुस्की लेते पहुंचे वीरपुर

श्योपुर: ट्रेन से यात्रा करने वाले ग्वालियर-श्योपुर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. ग्वालियर से श्योपुर के वीरपुर तक मेमू ट्रेन की शुरूआत हो गई है. मेमू ट्रेन शुरू होने से वीरपुर के लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि यह उनके लिए किसी सपने के धरातल पर साकार होने जैसा है. बड़ी रेल […]

Continue Reading

भाजपा नेताओं के विरोध के बाद अब CEO दीपक धाकड़ के समर्थन में OBC महासभा की एंट्री!

श्योपुर/विजयपुर। विजयपुर जनपद पंचायत के CEO दीपक धाकड़ को लेकर चल रहा विवाद अब नया राजनीतिक मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं की ओर से विरोध के बाद अब CEO दीपक धाकड़ के समर्थन में OBC महासभा के मैदान में उतरने की तैयारी है। OBC महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर गिर्राज सिंह दुल्हारा […]

Continue Reading

कागजों में खुदे तीन तालाब,ग्रामीणों की शिकायत पर CEO दीपक धाकड़ पहुंचे नेहरखेड़ा

विजयपुर। ग्राम पंचायत नेहरखेड़ा में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों की शिकायत ने पंचायत के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के बाद विजयपुर जनपद पंचायत के CEO दीपक धाकड़ अपनी टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे और पंचायत में दर्ज विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान सबसे […]

Continue Reading

मध्य प्रदेश में आसमानी आफत, अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 5 दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों पर भारी हो सकती है. इस दौरान मौसम विभाग ने रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी और जबलपुर में अतिभारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं […]

Continue Reading

दो बार नलकूप खनन और पाइपलाइन बिछाने के बाद भी नहीं पहुंचा पानी, नल जल योजना पर उठे सवाल

मुरैना। जिले की जनपद पंचायत पहाड़गढ़ के ग्राम गहतौली में नल जल योजना की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो बार नलकूप खनन कराया गया और पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक नलों की टोंटियां नहीं लगाई गईं और पाइपलाइन में पानी भी […]

Continue Reading

कैलारस शक्कर कारखाने को बचाने विधायक पंकज उपाध्याय 15 अगस्त से करेंगे आवरण अनशन

जौरा/कैलारस।  कैलारस शक्कर कारखाने को बचाने और उसे पुनः शुरू कराने की मांग अब आंदोलन का रूप लेने जा रही है। जौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज उपाध्याय ने घोषणा की है कि वे आगामी 15 अगस्त से आवरण अनशन पर बैठेंगे। विधायक का कहना है कि कैलारस शक्कर कारखाना क्षेत्र के किसानों और स्थानीय […]

Continue Reading