“शैलेंद्र शैली स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम” चुनौतियां ही अवसर प्रदान करती है : तिवारी

कैलारस -प्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक, लोक जतन के संस्थापक संपादक, प्रसिद्ध वक्ता, वामपंथी नेता, शैलेंद्र शैली के जन्मदिन 24 जुलाई से, 7 अगस्त निर्वाण दिवस के बीच प्रदेश भर में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में किसान भवन पर भी एक आयोजन रखा गया। जिसे संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य अशोक तिवारी ने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती देश को बचाने , लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। इसके लिए उन्होंने सभी को आगे आने की अपील की। उन्होंने कहां कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने के कगार की ओर बढ़ रही है। उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण की नीतियों के चलते
देश तबाही की ओर बढ़ रहा है। इन नीतियों के कारण देश में संविधान और लोकतंत्र पर भी भीषण हमला है। उन्होंने कहा के चुनौतियां हैं, अवसर दे रही हैं। ऐसे में जनता को लामबंद कर आगे आने की जरूरत है। व्याख्यानमाला में विषय प्रवर्तन गयाराम सिंह धाकड़ तथा माकपा जिला सचिव महेश प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम में नव निर्वाचित निरारा पंचायत के सरपंच किसान नेता रतिराम धाकड़ का भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश श्रीवास, ओर सिंचाई अध्यक्ष राम लखन सिंह धाकड़, सुरेश चंद धाकड़ ,उदय राज सिंह, कन्हैया लाल आदि शामिल रहे।

Subscribe to my channel



