नदी में डूबने से मौत का तांडव, जानिए कितने लोग समाए काल में

नींद में डूबे गांव में मौत का तांडव: 3 महिलाओं समेत 4 की हत्या, दो की हालत नाजुक सिर्फ एक मासूम रहा सुरक्षित
आधी रात को जब पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था। तभी अचानक एक घर में चीख पुकार मच गई। पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से कटकर तीन महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आधी रात एक ही परिवार पर टूटा कहर पूरे इलाके को दहला गया। मामूली कहासुनी ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि चार लोगों की जान चली गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में मातम पसरा है। भारी पुलिस बल तैनात कर हालात काबू में रखने की कोशिश की जा रही है।
यह दिल दहला देने वाली वारदात बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (मजरा रामनगर) गांव की है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक एक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब तक आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि भाइयों के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अचानक हिंसा में बदल गया।
परिवार में सिर्फ एक मासूम बच्चा सुरक्षित
हमलावर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। घर के भीतर जो दृश्य था। उसने पुलिस तक को हिला दिया। आंगन और कमरों में खून फैला था। परिवार के चार सदस्य — शिताला (82), संजू देवी (60), पार्वती (20) और बडलूराम (62) — की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महिलाएं इस घटना की शिकार बनीं। इस खौफनाक मंजर के बीच घर में एक छोटा बच्चा सुरक्षित मिला। जिसे तुरंत पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया।

Subscribe to my channel



