PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंमध्य प्रदेशमुरैना

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप द्वितीय डोज को शतप्रतिशत 25 दिसम्बर तक पूर्ण करें – कलेक्टर

महाअभियान 10,17,24 नवम्बर को एवं 1 दिसम्बर को चलायें

म्म्ब्ब्ब््ब्ब्ब्ब्ब्ब््ब्ब््ब््ब्ब्ब्ब्ब्ब््ब्ब्ब्ब्ब्ब््ब्ब््ब््ब्ब््ब्ब्ब््ब्ब्ब्ब्ब्ब््ब्ब््ब््ब्श्रमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप प्रदेश में 25 दिसम्बर तक कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज शतप्रतिशत लोगों को लगे, इसके लिये अधिकारी कड़ी मेहनत करके लक्ष्य को हासिल करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने सोमवार को टीएल बैठक में अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड के द्वितीय महाअभियान के तहत प्रदेश स्तर से तिथियां निर्धारित कर दी गई है। जिसमें 10, 17, 24 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर 2021 को महाअभियान चलाया जायेगा। इन अभियानों में लक्ष्य पूर्ण होना चाहिये। लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करूंगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव, नगर निगम कमिश्नर, समस्त एसडीएम, समस्त जिलाधिकारी, सीएमओ एवं जनपद सीईओ उपस्थित थे।

No Slide Found In Slider.


कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख 4 हजार 556 लोगों को प्रथम डोज लगाये जाने थे, जिनमें से 12 लाख 96 हजार 557 लोगों को वैक्सीन का टीका लग चुका है। अभी भी 1 लाख से अधिक लोग ऐसे है, जो अन्य जिलों में चले गये है या किसी कारण बस सूची से बाहर है। उन्हांने कहा कि द्वितीय डोज के लिये आज दिनांक तक 8 लाख का लक्ष्य था, जिसमें 6 लाख 6 हजार 764 लोगों को वैक्सीन का लगवाया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि सबसे अधिक पेंडेंसी नगर निगम मुरैना में है। यहां 77 हजार लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य शेष है, जबकि निगम के अन्तर्गत ही 2 हजार 899 लोगों को टीके लगाये गये है। निगम 10 नवम्बर को महाअभियान में 12 हजार लोगों का द्वितीय वैक्सीनेशन करायें। इसके लिये समस्त एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के स्वास्थ्य एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर इस कार्य को प्राथमिकता देंवे।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button