महगांई के खिलाफ 14 नबम्बर से कांग्रेस का जनजागरण यात्रा
विधानसभा वार जिला कांग्रेस ने घोषित किया प्रभारी

रीवा : जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरुमीत सिंह मंगू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मार्गदर्शन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जयंती दिवस 14 नवंबर से बढ़ती हुई महंगाई पर कोई नियंत्रण ना होना अर्थव्यवस्था तेजी से गिरना मुख्य विषय को लेकर जनता को जगाने विधानसभावार जन जागरण यात्रा चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी ने रीवा जिले में जन जागरण यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार विधानसभावार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है, जिनके उपस्थिति में 14 नवंबर से 21 नवंबर तक जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।
विधानसभावार नियुक्त प्रभारियो में- विधानसभा सेमरिया- पूर्व सांसद श्री देवराज सिंह, विधानसभा सिरमौर- श्री गजेंद्र दुबे महामंत्री जिला कांग्रेस, विधानसभा त्योंथर- पूर्व विधायक श्री रामगरीब बनवासी, मऊगंज विधानसभा- श्री गिरीश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस, विधानसभा देवतालाब- श्री राजू सिंह सेंगर जिला अध्यक्षसद्भावना प्रकोष्ठ, विधानसभा मनगंवा- श्री उमाशंकर त्रिपाठी महामंत्री जिला कांग्रेस, विधानसभा रीवा शहर- श्री लखन खंडेलवाल कार्यकारी अध्यक्ष शहर, विधानसभा रीवा ग्रामीण- श्री रामकीर्ति शर्मा महामंत्री शहर, विधानसभा गुढ़- श्री शरद तिवारी महामंत्री जिला कांग्रेस शामिल हैं जिन्हें जवाबदारी दी गई है कि वो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों, विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक से आपसी समन्वय स्थापित कर यात्रा की रूपरेखा तैयार कर नियमित रूप से सात दिवस तक जन जागरण यात्रा निकालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 14 नबम्बर बल दिवस के अबसर पर जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में दिन 1 बजे से तथा ब्लाक मुख्यालयों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के आयोजन में प्रभारी सहित बरिष्ठ नेताओं, विधानसभा प्रत्यासी के विशेष उपस्थिति में तथा कांग्रेस मोर्चा संगठन पदाधिकारियो के साथ पंडित नेहरु जी की जयंती कार्यक्रम होगा ।

Subscribe to my channel



