PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी, युवा बढ़ेंगे तो देश बढ़ेगा : मुख्यमंत्री चौहान

--- ◆ मुख्यमंत्री चौहान ने किया अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ -- ◆ नए खेल परिसर का हुआ लोकार्पण

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के साथ खेल गतिविधियाँ भी आवश्यक हैं। स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी हैं। स्वस्थ व्यक्ति राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है। मुख्यमंत्री चौहान आज राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने बैंडमिंटन कोर्ट में युवाओं के साथ बैडमिंटन भी खेला। मुख्यमंत्री चौहान ने खेल परिसर का लोकार्पण भी किया।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य नागरिकता के संस्कार देना है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने शरीर को स्वस्थ रखना आवश्यक है। युवाओं को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति पर ध्यान देना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा था – “युवाओं को सभी क्षेत्रों में योगदान देना है। युवा बढ़ेंगे तो देश भी बढ़ेगा। उनका कहना था 21वीं सदी भारत की होगी, जिसमें सर्वाधिक योगदान युवाओं का होगा।”

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य कौशल का विकास कर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर शोध और स्टार्ट अप को भी बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ-व्यवस्था के संकल्प में तकनीकी शोध का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इनके दृढ़ संकल्प से सफलता जरूर मिलेगी।

PicsArt_10-26-02.06.05

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि संक्रमण की नई लहर आ गई है, पूरी सावधानियों के साथ प्रतियोगिता का आयोजन करना है। प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। महंत सहदेव आनंद गिरि जी ने मुख्यमंत्री चौहान का रुद्राक्ष की माला से स्वागत कर सुशासन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और आमंत्रित राज्यों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button