छर्च सहित दर्जनभर गांवो में अखिल शर्मा ने चलाया घर चलो, घर घर चलो अभियान

पोहरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र में अखिल शर्मा की अगुआई में कांग्रेस पार्टी का घर चलो, घर घर चलो अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में आज यह अभियान पोहरी ब्लॉक के छर्च क्षेत्र में पहुँचा जहाँ इसके प्रति जनता में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला वहीं अखिल शर्मा द्वारा पूरी विधानसभा में घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने का जो बीड़ा उठाया गया है उसके परिणाम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने में भी लोगों की अधिक रुचि दिखाई दे रही है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर चलो घर घर चलो अभियान को आम जनता द्वारा बहुत सराहा जा रहा है साथ ही अखिल शर्मा अपने हाथ से कमलनाथ के संदेश का पर्चा लोगों में बाँट रहे हैं और जनता उनके संदेश को बढ़े ध्यान से पढ़ और सुन रही है जिसे देखकर लोग 2023 मध्यप्रदेश में पुनः कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के प्रति संकल्पित हो रहे हैं।
लोगों को बताया कि कांग्रेस की सरकार ही सदा से दलितों ग़रीबों पिछड़े और आदिवासियों का भला करती आयी है, इसलिए कांग्रेस के हाथ में पुनः सत्ता सौंपकर ही जन कल्याण हो सकता है।
बैराड यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने जोशीले नारों के साथ युवाओं में गर्मजोशी का संचार किया व्यक्तिगत सम्पर्क बनाए रखने हेतु मोबाइल नम्बर एकत्रित किए और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव एवं जगदीश यादव ने घर घर सदस्यता नेम प्लेट की पर्ची चिपकाई।
आज के अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिल शर्मा, सुमंत ओझा, सोनू खान, जय प्रकाश भार्गव, बिलौआ सरपंच मुरारी जाटव, डोभा सरपंच बैजू कुशवाह, पुक्खी बिलौआ,यूथ कांग्रेस बैराड़ अध्यक्ष विवेक शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, जगदीश यादव, ज़िला कांग्रेस सचिव पुरूषोतम शर्मा, जिला युवक कांग्रेस सचिव अमन सिद्धिकी आदि उपस्थित थे

Subscribe to my channel



