ग्वालियर, भोपाल में महापौर प्रत्याशी के लिए इनके नाम पर सहमति ?

नगर निगम की महापौर पद को लेकर आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार राजधानी भोपाल में नगर निगम में महापौर का पद ओबीसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ओबीसी वर्ग की महिला के लिए महापौर की सीट आरक्षित हो जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में हैं। दोनों पार्टियों की ओर से पूर्व महापौर टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की टिकट से गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर चुनाव लड़ सकती हैं। इधर कांग्रेस में कैंडिडेट के लिए मंथन का दौर जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस किस महिला नेत्री को टिकट देगी। हालांकि, पूर्व महापौर विभा पटेल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। कारण है कि विभा पटेल को संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव रहा है। वह भोपाल की महापौर रहा चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के लिए उनकी सराहना की जाती है। विभा पटेल वर्तमान में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे पिछले कुछ महीनों से बेहद सक्रिय भी दिख रही हैं।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम के लिए विधायक संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार का नाम लगभग तय कर दिया है, वहीं सागर से सुनील निधि जैन, जबलपुर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष बहादुर सिंह, रीवा नगर निगम से अजय मिश्रा का नाम सामने आ रहा है, वहीं ग्वालियर से विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिरकवार का नाम सामने आ रहा है।

Subscribe to my channel



