PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20260207-WA0004
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
राजनीतिशिवपुरी

पोहरी नगर परिषद राजकुमारी धाकड़ ने जताई दावेदारी

पोहरी : ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा सरकार की ओर से हो चुकी है । तारीखों का भी ऐलान हो चुका है तो वहीं परिसीमन के बाद आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब दो चरण में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं । पंचायत चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र भी जारी किए जा रहे हैं लोग पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर रहे हैं । वहीं इसी बीच अलग-अलग नंबर पंचायतों से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दावेदार अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं ।

No Slide Found In Slider.

पहली बार नगर परिषद बनी पोहरी में भी दावेदारों ने अपनी कमर कस ली है । पोहरी नगर पंचायत के वार्ड 10 से राजकुमारी शैलेंद्र सिंह धाकड़ ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है । राजकुमारी धाकड़ लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रही हैं और वे अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रही थीं चूँकि अब नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होना है ऐसे में उनकी ओर से वार्ड क्रमांक 10 से पार्षद पद हेतु दावेदारी पेश की जा रही है । आपको बता दें कि राजकुमारी धाकड़ लंबे समय से समाज सेवा के माध्यम से राजनीति में सक्रिय भूमिका में हैं और पार्टी ने उनके समर्पण और सक्रियता भाव को देखते हुए अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी पोहरी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त किया है । इसके अलावा पोहरी में वे सक्रिय हैं क्योंकि नगर पंचायत पोहरी में ही वे अमन पब्लिक स्कूल संचालित कर रही हैं ।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button