PLACE-YOUR-ADVERT-HERE
add-banner
IMG-20231202-WA0031
IMG_20220718_112253
IMG-20250516-WA0020
IMG-20250516-WA0017
Uncategorized

जय सिंह जिलाध्यक्ष तो बीरेंद्र बने कुशवाहा समाज के जिलाउपाध्यक्ष

सामाजिक खबर : गुरुवार को प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्यप्रदेश भोपाल के सामाजिक संगठन विस्तार में किया गया जिसमें प्रांतीय कुशवाह समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश मानसिंह कुशवाह जी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश सिंह कुशवाहा जी की अनुशंसा पर शिवपुरी जिले के अध्यक्ष के रूप में जय सिंह कुशवाहा और जिलाउपाध्यक्ष पद पर बीरेंद्र कुशवाहा को संगठन में युवा ईकाई में जिम्मेदारी सौंपी है । इसके अलावा तुलसी कुशवाहा नरवर को युवा प्रदेश सचिव , रवि कुशवाहा मुरैना को युवा प्रदेश सचिव और मंगल सिंह कुशवाहा कोलारस को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है । जय सिंह कुशवाहा के जिलाध्यक्ष शिवपुरी और बीरेंद्र कुशवाहा के जिलाउपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजजनों , मित्रों और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है और जय सिंह कुशवाह एवं बीरेंद्र कुशवाहा ने प्रांतीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार प्रकट किया है।

No Slide Found In Slider.

प्रदेश अध्यक्ष योगेश मान सिंह कुशवाहा ने प्रमुख पदाधिकारियों तथा युवा, महिला, प्रदेश पदाधिकारियों से परामर्श प्राप्त कर संगठन में युवा शक्ति से सूची तैयार कर सामाजिक संगठनों की रुचि रखने वाले साथियों को सम्मिलित करते हुए समाज के सक्रिय साथियों, महिलाओं ,युवाओं से सामाजिक ,आर्थिक, राजनीतिक व शैक्षणिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान समाज को देने की अपील की ।

Chief Editor JKA

FB_IMG_1657898474749
IMG-20250308-WA0007

Related Articles

Back to top button