सी सी एल ई कार्यक्रम के तहत हुआ पुरस्कार वितरण

बकस्वाहा ( शोभित शाह ) :- शासकीय कन्या उमावि बक्सवाहा के प्राचार्य अरविंद कुमार तिवारी के निर्देशन में शनिवार को होने वाले सी सी एल ई कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह से ही संगीतमय प्रार्थना का आयोजन हुआ और दिन भर सी सी एल ई के कार्यक्रम चलते रहे जिसमें अनेक बच्चों ने भाग लिया तथा लंच के बाद में बाल सभा का आयोजन हुआ जिसमें 12 बच्चों द्वारा भाग लिया गया तथा आज के कार्यक्रम अनुसार आज के विषय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राएं निम्न है रेखा यादव क्रांति अहिरवार सैली दुबे लक्ष्मी अहिरवार प्रियंका पाल अंशिका कोदरिया और कथा उमा भारती लोधी आदि छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त हुए विजेता सदन लक्ष्मी बाई तथा दुर्गावती रहा जिसमें मुख्य रूप से प्राचार्य श्री अरविंद तिवारी वरिष्ठ शिक्षक श्री राघवेंद्र नापित दुर्गा प्रसाद साहू कमलेश कुमार खरे गिरधारी लाल जोशी देवेंद्र बिल्थरे अभय कुमार जैन
गौरी शंकर यादव श्रीमती सरिता जैन महेंद्र कुमार नापित मीना सोनी बृजेश कुमार बड़ोनिया रुचि जैन राधा सोनी प्राची रेले ममता राय विजय श्रीवास्तव वर्षा राजपूत सकील मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 छात्रा शैली दुबे और सृष्टि अहिरवार द्वारा किया गया

Subscribe to my channel



